फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेवा, त्याग और अनुशासन का दिया संदेश

Sun, 28 Dec 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लायंस क्लब कैथल सिटी की ओर से साहिबज़ादों के शहीदी दिवस पर पिहोवा चौक स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर में सेवा एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य साहिबज़ादों की अमर शहादत को नमन करते हुए समाज में सेवा, त्याग और अनुशासन का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत राहगीरों को हेलमेट पहनाकर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।

कार्यक्रम में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहित अग्रवाल, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग, डीएसपी गुरविंदर सिंह और सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रविंद्र धीमान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी ने साहिबज़ादों की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मोहित अग्रवाल ने कहा कि साहिबज़ादों का बलिदान सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने में सहायक बताते हुए उनकी सराहना की।

नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने सेवा और सुरक्षा को समाज की नींव बताया और ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया और दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान करनाल रोड से गुजर रहे बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


सांसद प्रतिनिधि रविंद्र धीमान ने कहा कि समाज सेवा और जन-सुरक्षा से जुड़े ऐसे प्रयासों को प्रोत्साहित करना चाहिए। हारट्रोन स्किल सेंटर के संचालक डॉ. बलविंद्र ढुल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान कौशल विकास के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर है। लायंस क्लब के प्रधान एडवोकेट देवेंद्र राणा और एडवोकेट मनिंद्र सिंह ने साहिबज़ादों की शहादत को प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. बलविंद्र ढुल, एडवोकेट मनोज दुआ, पार्षद रोहन मित्तल, जोन चेयरमैन मुनीश मेहता, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश गर्ग, सचिव रूपम खुराना, हरनाम सिंह, बलजिंदर बनवाला सहित गुरु तेग बहादुर सेवा दल और गुरुद्वारा मंजी साहिब के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें