राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में एनएसएस शिविर का शुभारंभ गांव के सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने किया। इस दौरान सरपंच द्वारा सभी विद्यार्थियों को जीवन के अच्छे रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इसके अलावा नशा मुक्ति की टीम में सुनील संधू के नेतृत्व में विद्यार्थियों को समाज से नशा मिटाने का संकल्प दिलवाया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को देश का अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में अलग-अलग गतिविधियां आपको करने को मिलेगी। इनको अपने अन्य सहपाठियों के साथ भी सांझा करना है ताकि उनको भी जानकारी हासिल हो सके। इस अवसर पर एन एस एस के नोडल ऑफिसर चंद्रमणि, डॉक्टर रमेश राणा, प्रवीन लता, पंकज, संदीप व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। संवाद