फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश

Fri, 30 Aug 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत विकास परिषद कैथल शाखा के तत्वावधान में सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत फलदार और औषधीय पौधों को लगाया गया। इस मौके पर सदस्यों ने पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।

भाविप सचिव डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि संस्था सदस्यों ने आज गोशाला के पास श्मशान घाट में और उसके बाहर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाने का कार्य किया । आज के पौधारोपण कार्यक्रम में अमरूद, आंवला, नीम और त्रिवेणी आदि पौधे लगाए।
विज्ञापन


सांस्कृतिक पखवाड़े के संयोजक रमेश अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि भारत जैसे प्रकृति पूजक देश में पर्यावरण पर गंभीर संकट खड़े हो गए हैं और इससे निपटने में पौधारोपण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भाविप प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कि भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को पूजा जाता है। विभिन्न वृक्षों में विभिन्न देवताओं का वास माना जाता है।

पीपल में विष्णु और कृष्ण का, वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और कुबेर का वास माना जाता है। पर्यावरण कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार जिंदल ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर भर में एक हज़ार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए ट्री गार्ड परिषद सदस्य सतपाल धीमान की ओर से उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव डॉ. अभिषेक गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चावला, हरीश चावला, सतपाल धीमान, राजकुमार जिंदल, सुशील शर्मा, प्रवीण गुप्ता , रविदत्त शर्मा, डॉ. रमेश पबरेजा और उषा चावला आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें