फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाज में सद्भाव बनाए रखने का दिया संदेश

Sat, 03 Jan 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। एमडीएन पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. विजय कांसल, चेयरपर्सन निशा कांसल, प्राचार्य डॉ. राजकुमार जांगड़ा एवं प्राचार्या रजनी रानी द्वारा वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। इसके पश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों को श्री गुरुद्वारा साहिब, कलायत का भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन के प्रधान सरदार परमजीत सिंह उर्फ पप्पू सरदार ने स्वयंसेवकों को गुरुद्वारे के इतिहास, सिख परंपराओं एवं सेवा भावना के महत्व की जानकारी दी तथा समाज में सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। डा. विजय कांसल ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न स्वयं सेवकों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिनसे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें