फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
39 कलायत: कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते बसवा पदाधिकारी
विज्ञापन
कलायत। बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (बसवा) ने रविवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर भवन जुलानी खेड़ा में अपना नौवां स्थापना दिवस और प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 113 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राज रूप फुलिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने नशा छोड़ो, जिंदगी बचाओ, शिक्षा पाओ अभियान की सराहना की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में सरपंच नरेंद्र सिंह, डॉ. राजेंद्र मडाड, डॉ. दयानंद मेहरा, रामनिवास मोहड़ी, रामेश्वर सिरोही, दलवीर राठी और महावीर रवी शामिल रहे।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र मडाड ने युवाओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। सामाजिक कार्यकर्ता गुरुदेव बड़सीकरी ने एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया कि हर गांव में खाली पड़ी चौपालों में पुस्तकालय खोले जाने चाहिए। उनका मानना था कि इससे युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर बसवा के संस्थापक रोहताश मेहरा के साथ-साथ विनय सिंहमार, अमन कुतुबपुर, अमित बेलरखां, प्रवीण जागलान, मनोज बौद्ध और सोहनलाल बाबा लदाना सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें