फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 28 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने शिरकत की। उन्होंने कहा यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अध्यापकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का समेकित प्रतिफल है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को न केवल प्रेरणा मिलती है बल्कि शिक्षा के प्रति उनका विश्वास भी सुदृढ़ होता है। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य, डीएमएस छत्रपाल, सुपरीटेंडेंट सुरेश कौशिक, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुनील जिंदल ने कहा हमारे स्कूल के विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद अनुकरणीय प्रदर्शन किया है। यह गर्व का विषय है। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता सुभाष शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें