फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते अति​थि। स्वयं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कैथल। संस्था सजग ने अग्रवाल धर्मशाला में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीमला के दो विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या रश्मि भारद्वाज ने बताया कि उनके विद्यालय की छात्रा सिनाक्षी ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कला संकाय में खंड कलायत में प्रथम और जिला कैथल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10वीं कक्षा के आर्यन ने खंड कलायत में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों बच्चों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र आजाद, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन व संस्कृत अध्यापक संघ के प्रधान रामप्रसाद शर्मा ने सम्मानित किया। तीनों शिक्षा अधिकारियों ने विद्यालय के श्रेष्ठ गुणात्मक व संख्यात्मक परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की व सभी बच्चों व शिक्षकगण की हौसला अफजाई की।

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते अतिथि। स्वयं- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें