बून्तिया परिवार ट्रस्ट के सदस्य मेधावी छात्रा ईशिका को सम्मानित करते हुए।
राजौंद। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखौली में मेधावी छात्रा ईशिका के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बून्तिया परिवार ट्रस्ट ने छात्रा को फूलमालाएं पहनाकर मेडल से सम्मानित किया और 2100 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की। ट्रस्ट के प्रधान वेद प्रकाश जाखौली ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य शमशेर सिंह, रामकुमार कादयान, रमेश कादयान और धर्मेंद्र कादयान आदि लोग मौजूद रहे। संवाद