संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वीरवार को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जिले के भी टॉपर रहे विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित किया। अमर उजाला की ओर से दिए गए इस सम्मान से टॉपर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अमर उजाला का आभार जताया।
इन विद्यार्थियों को सम्मान से हौसला मिला तो इनकी उड़ानों को पंख लग गए। क्योंकि यह अधिकतर टॉपर विद्यार्थियाें ने सरकारी स्कूलों से पढ़ाई की है। क्योंकि इन विद्यार्थियों के किसी के पिता मजदूर तो कईयों की मां भी मेहनत कर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रही हैं।
इन सभी विद्यार्थियों का कहना है कि खूब मेहनत से करने बेहतर परिणाम भी आते हैं। क्योंकि मेहनत व्यर्थ नहीं जाती। अब वे अपने मुकाम को हासिल करने के लिए आगे भी खूब मेहनत करेंगे और आगे भी पढ़ाई जारी रखते हुए सफलता के कदम चूमेंगे।
सेना में जाना चाहती हूं ः साक्षी
12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की टॉपर छात्रा साक्षी ने बताया कि उसने 500 में 471 अंक प्राप्त किए हैं। वह डिफेंस लाइन में जाकर सेना में भर्ती होना चाहती है क्योंकि भाई भी सेना में हैं। इसलिए सेना में जाने के लिए उससे ही प्रेरणा मिली है। वह ही इसके लिए प्रेरित करता है। अब वह सेना में जाने के लिए तैयारी करते हुए प्रतिदिन छह से सात घंटे पढ़ाई करती हैं। परिवार में दो बहनें और भाई हैं।
इंजीनियर बनना है लक्ष्य ः स्मृति
10वीं कक्षा की छात्रा स्मृति ने बताया कि उन्होंने 500 में 491 अंक प्राप्त किए हैं। वह इंजीनियर बनना चाहती है। इसलिए आईआईटी में पढ़ाई करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस क्षेत्र में जाने के लिए अध्यापकों एवं पिता ने प्रेरित किया है। आईआईटी में दाखिला लेने के लिए वह प्रतिदिन तीन से चार घंटे पढ़ाई करती हैं। बताया कि परिवार में पांच भाई व बहन है। सम्मान मिलने पर खुश हूं।
आईएएस बनना है सपना ः अन्नु
12वीं कक्षा में कला संकाय की टॉपर छात्रा अन्नु ने अपने संकाय में 500 में 496 अंक प्राप्त किए हैं। अन्नू ने बताया कि अच्छे अंक आने से उसे काफी खुशी और अब अमर उजाला से सम्मान पाकर वह गदगद हैं। उनका सपना आईएएस बनने है। इसलिए अब वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा देंगी। यह प्रेरणा उसके पिता से मिली है। बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। माता गृहिणी है। आईएएस बनकर अपने पिता को नाम पूरे देश में रोशन करना चाहती हैं। परिवार में वे केवल पांच बहनें है। यूपीएससी के लिए प्रतिदिन पढ़ाई का संघर्ष जारी है।
बनना चाहती हूं इंजीनियर ः मन्नत
12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की टॉपर छात्रा मन्नत ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल विषय में 500 में 487 अंक प्राप्त किए हैं। अब वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसलिए वह आईआईटी करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह प्रेरणा अपने अध्यापकों से मिली है। मन्नत ने बताया कि वह कहा कि छह से सात घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती हैं। परिवार में केवल दो बहनें हैं। मन्नत ने कहा कि वह अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर बहुत खुश हैं। यह सम्मान मिलने पर परिवार में भी खुशी का माहौल है।
यूपीएससी की तैयारी शुरू ः संजना
12वीं कक्षा की कला संकाय की टॉपर संजना ने बताया कि उसने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए गए हैं। संजना ने कहा कि 12वीं कक्षा में अच्छे अंक आने से उनके परिवार में खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। अब वह आईएएस अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में अभी से जुट गई हैं। इस समय कॉलेज के बाद कंप्यूटर सेंटर जाती हैं। यूपीएससी की परीक्षा के लिए घर आकर पांच से छह घंटे पढ़ाई में दे रही हैं। परिवार में छह बहन-भाई हैं। पिता मजदूरी करते हैं। इसलिए वे परिवार के सदस्यों का नाम रोशन करना चाहती हैं।
आईएएस बनना है सपना ः योगेश
12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय के टॉपर छात्र योगेश ने बताया कि उसने 500 में 477 अंक प्राप्त किए हैं। उसका सपना आईएएस बनकर देश में जनता की सेवा करने का है। इसलिए वह सिविल सेवा में जाना है। यह प्रेरणा उसके उसके अध्यापक कृष्ण से मिली है। बताया कि यह अध्यापक बच्चों को सफल बनाने के लिए लगातार जागरूक करते हैं। योगेश ने बताया कि वह सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करते हैं। अमर उजाला की ओर से दिए गए अमर उजाला से मेधावी छात्र सम्मान से काफी खुश हैं।
बनना चाहती हूं सीए ः रजनी
12वीं कक्षा की कॉमर्स संकाय की टॉपर छात्रा रजनी ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा में 500 में 475 अंक प्राप्त किए हैं। वह राजकीय कन्या विद्यालय चीका की छात्रा है। बताया वह चार्टर्ड एकाउंटेंट बनाना चाहती हैं। इसलिए वो प्रतिदिन मेहनत कर रहीं हैं। पिता ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट कि परीक्षा कि तैयारी में लगी रहती है। पढ़ाई के लिए प्रतिदिन तीन से चार घंटे निकालती हूं। परिवार में वह दो भाई-बहन हैं। वह अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान लेकर बहुत खुश है।
बैंक प्रबंधक बनना है सपना ः स्वाति
12वीं कक्षा की कॉमर्स संकाय की टॉपर छात्रा स्वाति ने बताया कि उसने 500 में 482 अंक प्राप्त किए हैं। वह बैंकिंग लाइन में कार्य करते हुए अच्छे पद पर जाना चाहती है। शुरूआत में वह बैंक प्रबंधक बनना चाहती है। उसकी बड़ी बहन बैंक में ही नौकरी करता है। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। इसलिए वे भी बैंक की लाइन में अपना करिअर बनाना चाहती हैं। उसके पिता ने इसके लिए प्रेरित किया हैं। वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई करती हैं। परिवार में दो बहनें हैं।
एनडीए में है जाना ः वंशिका
गवर्नमेंट हाई स्कूल सांच की टॉपर छात्रा वंशिका शर्मा ने बताया कि उसने 500 में से 492 अंक प्राप्त किए हैं। वंशिका ने बताया कि सपना नेशनल डिफेंस अकादमी यानि एनडीए में जाने का हैं। इसलिए वे परीक्षा में परीक्षा के मेहनत कर रहीं हैं। एनडीए में जाने की प्रेरणा पिता द्वारा दी गई हैं। पिता बैंक में नौकरी करते हैं। बताया कि वह पांच से छह घंटे तक पढ़ाई करती हैं। परिवार में भाई व बहन है। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर बहुत खुशी मिली है।
डॉक्टर बनने की है चाह ः कृतिका
राजकीय कन्या स्कूल पाई 10वीं कक्षा की टॉपर छात्रा कृतिका ने बताया कि उसने 500 में 493 अंक हासिल किए हैं। वह डॉक्टर बनकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा करना चाहती है। बताया कि जब भी वह किसी भी अस्पताल में जाती हैं तो वह प्रतिदिन मरीजों व डॉक्टरों को देखती हैं। उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन चार से पांच घंटे तक पढ़ाई की है। पिता पीजीटी फिजिक्स के अध्यापक हैं। जबकि परिवार में दो बहन-भई हैं। भाई उससे छोटा है।
इंजीनियर बनना चाहती हूं ः तानिया
10वीं कक्षा की टॉपर छात्रा तानिया ने बताया कि उसने 500 में 496 अंक प्राप्त किए हैं। वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। यह प्रेरणा उसकी बुआ से मिली है। बताया कि पिता पुलिस में नौकरी करते हैं। वह इंजीनियर बनने के लिए चार से पांच घंटे तक पढ़ाई करती हैं। परिवार में तीन भाई-बहन है। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाकर बहुत खुशी मिली है। परिवार के सदस्यों को भी काफी अच्छा लगा है। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान पाना गर्व के पल हैं।
आईपीएस बनने की तमन्ना ः प्राची
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चक्कू लदाना की 12वीं कक्षा टॉपर छात्रा प्राची ने बताया कि उसने 500 में 489 अंक प्राप्त किए गए हैं। इसलिए अभी से यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर दी है। बताया कि पिता अनाज मंडी में मुनीमी करते हैं। आईपीएस बनने की प्रेरणा पिता द्वारा दी गई है। इसलिए वह प्रतिदिन तीन से चार घंटे पढ़ाई करती हैं। परिवार में दो भाई बहन हैं। अमर उजाला फाउंडेशन से सम्मान मिलकर परिवार में खुशी का माहौल हैं। वह काफी खुश हैं।