फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चंदलाना में मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
16 ढांड 01 मेरिट प्राप्त छात्राओं को सम्मानित करते हुए सेवानिवृत्त प्रिंसिपल श्याम पाल शर्मा।
विज्ञापन
ढांड। माधव जन कल्याण समिति कुरुक्षेत्र की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय चंदलाना में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समिति के प्रधान व सेवानिवृत्त प्रिंसिपल श्याम पाल शर्मा ने मेरिट में स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को फूल मालाएं पहनाकर और 500-500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़कर अपने परिवार, गांव और स्कूल का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यवाहक मुख्याध्यापिका योगिता पांचाल ने बताया कि इस वर्ष 10वीं कक्षा में 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से पांच विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। डिंपल ने 85 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सानिया ने 84.2 प्रतिशत और शिवांगी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा 13 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।

16 ढांड 01 मेरिट प्राप्त छात्राओं को सम्मानित करते हुए सेवानिवृत्त प्रिंसिपल श्याम पाल शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें