फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेधावी छात्राओं को सम्मान से नवाजा

Wed, 11 Oct 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव शृंखला के तहत सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा जिला प्रशासन कैथल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम कपिल कुमार ने सत्र 2022-23 की विश्वविद्यालय की टॉप-10 की सूची में शामिल 79 छात्राओं को पुरस्कृत किया।

इससे पूर्व कॉलेज प्रांगण पहुंचने पर मुख्य अतिथि का महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया, उपप्रधान राम बहादुर खुरानिया, उपप्रधान सुभाष शर्मा, गवर्निंग बॉडी अरविंद खुरानिया, महासचिव गवर्निंग बॉडी नरेंद्र मिगलानी व प्राचार्या ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने दीपदान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उस्ताद अमजद अली खां के शागिर्द सुभाष चंद्र घोष जो नए वाद्य यंत्र नव स्वर रागिनी के खोज के लिए राष्ट्रपति द्वारा पद्मविभूषण से सम्मानित किए है, उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने सरोद वाद्य यंत्र से शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


डीपीआरओ कृष्ण कुमार ने कहा कि संगीत की हमारे जीवन में अहम भूमिका है। जगदीश बहादुर खुरानिया ने आभार जताया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सदस्य सतीश चावला, पुनीत गुप्ता, रिटायर्ड पीआरओ महेंद्र खन्ना व कॉलेज की सायं कालीन सत्र की प्रिंसिपल इंचार्ज सुरभि शर्मा व कॉर्डिनेटर श्वेता तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें