फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ओपन काउंसलिंग में मेरिट सूची जारी

Thu, 18 Jul 2024 06:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने बुधवार जिलेभर के कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग के तहत मेरिट सूची जारी की। इस मेरिट सूची के आधार पर कॉलेज में मौके पर पहुंचे विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया था। इसी कड़़ी में आरकेएसडी कॉलेज में सुबह से विद्यार्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।

इस दौरान सुबह से ही भारी संख्या में विद्यार्थी अपने फार्म जमा करवाने व ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आने लगे थे। प्रथम व द्वितीय मेरिट सूची में रह गए विद्यार्थी तथा पोर्टल पर आवेदन कर आरकेएसडी कॉलेज का विकल्प चुनने वाले विद्यार्थी ओपन काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र बने।
विज्ञापन


विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए डेस्क पर तैनात कर्मचारियों ने उनके फार्म लिए तथा उन्हें मेरिट सूची में अपना नाम देखने के लिए वीरवार को फिर से कॉलेज में पहुंचेंगे। इसके साथ ही प्रवेश फार्म एकत्र करने तथा उनकी श्रेणियों के अनुसार मेरिट सूची प्रदर्शित करने के संबंध में यह ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया दैनिक आधार पर की जाएगी।

प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने तथा अपने फार्म जमा करवाने के लिए करीब 300 से 400 विद्यार्थी कॉलेज परिसर में आए। इन सभी विद्यार्थियों को मेरिट सूची में अपना नाम देखने तथा प्रवेश लेने के लिए कल आने को कहा गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा रजिस्ट्रेशन पोर्टल आज शाम तक काम करना शुरू कर देगा और छात्र नए रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं या अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र अब मास कम्युनिकेशन, साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी जैसे नए विषय भी चुन सकते हैं। बताया कि जिन विद्यार्थियों को अपने विषय में बदलाव करना हैं। वे विद्यार्थी भी काउंसलिंग के अनुसार विषय बदलवा सकते हैं और अपने पसंदीदा कॉलेज दाखिला ले सकते हैं। ओपन काउंसलिंग की 100 रुपये विलंब शुल्क के तहत फीस उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 24 जुलाई तक भरी जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें