फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की मेधा सूची जारी, शुरू हुए दाखिले

Sun, 03 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
31 कैथल। मिशन एडमिशन के तहत आरकेएसडी कॉलेज में दा​खिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर के कॉलेजों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद शनिवार को दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रमुख कॉलेजों में दाखिले को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आरकेएसडी, आईजी और जाट कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शनिवार को आरकेएसडी पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ नजर आई। प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने बताया कि पहली मेरिट सूची के आधार पर कुल 43 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, जिनमें 37 छात्राएं और 6 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रथम सूची के आधार पर फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 4 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद शेष सीटों पर दाखिला फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

दाखिले का आंकड़ा (आरकेएसडी कॉलेज)
कोर्स
सीटें
दाखिले

एमए अंग्रेज़ी 50
15

एमए हिंदी
50
00

एमए राजनीति विज्ञान
50
06

एमएससी गणित
50
02

पीजीडी योगा
40
02

सांध्यकालीन सत्र

कोर्स
सीटें
दाखिले

एमए अर्थशास्त्र
40
04

एमकॉम 72
11

एमए अंग्रेज़ी 40
00

एमए राजनीति विज्ञान
44
01

पीजीडीसीए
40
02

31 कैथल। मिशन एडमिशन के तहत आरकेएसडी कॉलेज में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें