दो दिनों से कालेजों में दूसरी मेरिट सूची को लेकर विद्यार्थी दिनभर पोर्टल पर माथा पच्ची करते रहे। लेकिन पोर्टल सूची संबंधी कोई जानकारी नहीं दी जा रही। इसके बाद आवेदक संबंधित कालेजों में फोन पर संपर्क साध रहे है।
बता दें कि पहली मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों के 70 प्रतिशत दाखिले हुए। तीस प्रतिशत शीटें अभी भी रिक्त पड़ी है। जिनका ओपन मेरिट लिस्ट के माध्यम दाखिला होगा। राजकीय कालेज में दो दिन पहले तक संबंधित रिकॉर्ड के अनुसार बीसीए में 24, बीबीए में 32, बीटीएम में 32, बीएमसी में 35, बी.कॉम में 62, बीएससी नॉन मेडिकल में 59 व मेडिकल में 17 सीटें रिक्त है।
राजकीय कालेज एवं उच्च शिक्षा नोडल अधिकारी डा .ऋषिपाल बेदी ने बताया कि जिम्मेवारों से कई बार संपर्क किया जा चुका है। लेकिन पोर्टल को अपडेट होने की बात कहीं जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक सूची जारी होने की कोई सूचना नहीं है।