फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टॉपर अर्पणदीप दिया को स्मृति चिह्न

Sun, 18 May 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्योंमाजरा में एनीमिया शिविर लगाया। इस मौके पर 12वीं के टॉपर अर्पणदीप सिंह को स्मृति चिह्न देकर संस्था के सदस्यों ने सम्मानित भी किया।

शिविर में 150 लड़कियों का एनिमिया की जांच की। जिसकी रिपोर्ट स्कूल के साथ एक दिन बाद सांझा कर दी जाएगी। महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. सरीता भाटला ने छात्र छात्राओं को एनिमिया से बचने के लिए विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


शाखा संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता, शाखा अध्यक्ष प्रेम सिंह पुनिया ने अर्पणदीप को बधाई देते हुए कहा कि वे कभी भी इस अथाह खुशी के अवसर को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है बल्कि इससे भी ज्यादा मेहनत करते हुए अपने आगामी लक्ष्य को हासिल करना है ताकि इसी तरह से आपका परिवार और समाज हमेशा आपके लिए गौरवान्वित महसूस करें।

शाखा सचिव मुरारीलाल गुप्ता ने अर्पणदीप व अन्य विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग की और अपने 40 साल की सेवा अनुभवों को छात्रों के साथ संझा किए। शाखा की तरफ से अर्णदीप सिंह को स्मृति चिह्न व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या चरणजीत कौर ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. मनोज गांधी, डॉ. निशा वर्मा, महेन्द्र पाल गर्ग, अतुल प्रकाश, सुनील दत्त, श्याम सीडा, सीमा वोहरा, तेजिंदर कौर, दिलराज सिंह, डॉ. मलकीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें