फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारतीय योग संस्थान के सदस्यों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Sat, 17 Aug 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला-चीका। भारतीय योग संस्थान चीका की ओर से शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुड्डा सेक्टर तीन में स्थित केंद्र पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर मौजूद छोटे छोटे बच्चों से तिरंगा फहराया। संस्थान के जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि सही मायनों में एक योगी ही स्वतंत्रता के मायने समझ सकता है, इसलिए भारतीय योग संस्थान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ये संकल्प लेता है कि वास्तव में हर व्यक्ति को रोग से मुक्त कराना है। हर्षिका महाजन व सात्विक महाजन ने सुंदर प्रस्तुति दी। अमित महाजन ने कविता- देश हमें देता है सब कुछ हम भी कुछ देना सीखे... के माध्यम से प्रेरित किया। इस अवसर पर 100 से अधिक साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें