फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चक्का जाम में पांच यूनियनों के सदस्य लेंगे हिस्सा

Wed, 24 Jan 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मी बुधवार को हड़ताल पर जाकर पूर्ण रूप से चक्का जाम करेंगे। इस हड़ताल में मोर्चा की सात में से पांच यूनियन के सदस्य हिस्सा लेंगे। हालांकि रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक का कहना है कि उनके पास हड़ताल की कोई सूचना नहीं है। ऐसे में बसें सामान्य दिनों की तरह ही चलेंगी।
सांझा मोर्चा के नेता महावीर संधू ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी पर ही रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल की घोषणा की है। वे किसी भी प्रकार से आम जन को परेशान नहीं करना चाहते। सरकार की ओर से कर्मियों को बार-बार आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन इस रवैये कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के इस रवैये के खिलाफ अब कर्मचारी निर्णायक आंदोलन करेंगे। कहा कि रोडवेज विभाग में कार्यरत परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35 हजार 400 रुपये किया जाए। इसके साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा किया जाएगा। वहीं कैथल रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने कहा कि कर्मियों की हड़ताल की लिखित में कोई जानकारी उन्हें नहीं है। ऐसे में डिपो में हड़ताल नहीं होगी। सामान्य दिनों की तरह ही बसों का संचालन किया जाएगा।
ये यूनियन लेंगी हड़ताल में हिस्सा
रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा 1004, सर्व कर्मचारी संघ, चालक संघ, ऑल हरियाणा कर्मचारी 1947 और संयुक्त कर्मचारी संघ 644।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें