संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों की ओर से शुरू की गई हड़ताल शनिवार को नौवें दिन भी जारी रही। अब यह नर्सिंग ऑफिसरों को आठ की बजाय 12 से 14 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ रही है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को ही एनएचएम की राज्य कार्यकारिणी ने अगले चार दिन तक हड़ताल बढ़ाई थी। अब हड़ताल का असर यह होने लगा है कि नर्सिंग ऑफिसरों की कमी के बीच अब नियमित रूप से कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर को अब डबल ड्यूटी करनी पड़ रही है। वहीं, अब हड़ताल के कारण जिला नागरिक अस्पताल में बने निकु वार्ड में भी परेशानी शुरू हो चुकी है।
ऐसे में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में सिविल सर्जन कार्यालय ने अतिरिक्त ड्यूटियां आपातकालीन सेवाओं में लगाई है। ऐसे में कम से कम आपातकालीन सेवाएं तो मरीजों को बेहतर मिल रही है। वहीं, सामान्य वार्ड में दाखिल मरीजों को न तो समय पर इलाज मिल पा रहा है और न ही इन मरीजों के लैब टेस्ट हो पा रहे हैं।
उधर, जिला नागरिक अस्पताल के प्रवेश द्वार पर एनएचएम के कर्मियों का धरना शनिवार को भी लगातार जारी रहा। धरने पर महिला कर्मियों ने तीज के पर्व पर अपने हाथों में मांगों को लेकर लिखे गए नारों की मेहंदी रचाई।
इस मौके पर धरने में विकास, प्रदीप, अनिल, सोनू, तेजपाल, सुरेंद्र, बलविंद्र, प्रेम, राजकुमार, नवीन, नसीब, बलजीत, सुदेश, रीना, मीना, सुषमा, निर्मला, सुमित्रा, कमलेश, आशीष व मनदीप, सतबीर, सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।
जिले के 503 में से 460 कर्मी रहे हड़ताल पर
अस्पताल
कार्यरत कर्मी हड़ताल पर कर्मी
सिविल सर्जन कार्यालय
29
21
जिला नागरिक अस्पताल
66
51
सीएचसी गुहला
58
54
सीएचसी कलायत
62
58
सीएचसी पूंडरी
58
53
सीएचसी सीवन
53
48
सीएचसी राजौंद
59
54
सीएचसी कौल
52
52
रेफरल ट्रांसपोर्ट
53
52
यूपीएचसी पुराना अस्पताल
07
06
यूपीएचसी पटेल नगर
06
05
यूपीएचसी शक्ति नगर
06
06