फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी पब्लिक स्कूल की महक को स्वर्ण पदक

Thu, 07 Aug 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
11 कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में खेलों में भाग लेते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल की महक ने भोंडसी (गुरुग्राम) में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन खेलों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 42 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। छात्र जपनीत ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं, भूमिका ने रोहतक में आयोजित खेल महाकुंभ में 60 किलोग्राम वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार फुटबॉल टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में स्कूल के पांच खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय टीम के लिए हुआ। बुधवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीपी पवन शर्मा, प्रधानाचार्या निवेदिता भट्ट और स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अश्विनी शोरेवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें