फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 7 अक्टूबर को कैथल में होगा मेगा सफाई अभियान, डीएमसी ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद कैथल की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी 7 अक्तूबर को प्रातः 7:00 बजे पूरे कैथल शहर में मेगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला आयुक्त कपिल शर्मा ने कार्यालय में शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल-कॉलेजों और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में मेगा सफाई अभियान की तैयारियों व व्यवस्थाओं के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें और 7 अक्तूबर को सुबह 7:00 बजे निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। नगर परिषद की ओर से शहरवासियों से भी अपील की गई कि कैथल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के इस सामूहिक प्रयास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न संगठनों की सहभागिता से स्वच्छता को जन-अभियान का रूप देना है। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने मेगा सफाई अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और अधिक से अधिक संख्या में अपने सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल करने की बात कही। इस मौके पर भारती मलिक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें