फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पेंशनधारकों के सत्यापन के लिए चार वार्डों में लगेंगी सभा की बैठकें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। नगर पालिका की ओर से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन और प्रॉपर्टी टैक्स संग्रहण के लिए वार्ड नंबर 5, 6, 7 और 8 में एरिया सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों का आयोजन 23 से 27 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा। सभी बैठकों का समय दोपहर दो बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बैठकों के माध्यम से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन लेने वाले लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। इसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों का रिकॉर्ड सही रखना और उन्हें पेंशन योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स संग्रहण से संबंधित कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 5 की बैठक 23 नवंबर को डॉ. बीआर आंबेडकर भवन में होगी। वार्ड नंबर 8 की बैठक 24 नवंबर को इसी भवन में आयोजित की जाएगी। वार्ड नंबर 6 की बैठक 25 नवंबर को डॉ. बीआर अंबेडकर भवन में होगी, जबकि वार्ड नंबर 7 की बैठक 27 नवंबर को कश्यप चौपाल में आयोजित की जाएगी।
दीपक कुमार ने संबंधित वार्डों के निवासियों से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लाभार्थियों को अपने साथ वोटर कार्ड लाने के लिए कहा है, ताकि दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें