सीवन। नगर पालिका सीवन की ओर से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन और प्रॉपर्टी टैक्स संग्रहण के लिए वार्ड स्तर पर एरिया सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके लिए 17 से 20 नवंबर तक चारों वार्डों में अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर एक की बैठक 17 नवंबर को डीएवी स्कूल में, वार्ड नंबर दो की 18 नवंबर को दशहरा ग्राउंड में, वार्ड नंबर तीन की 19 नवंबर को नगर पालिका कार्यालय में और वार्ड नंबर चार की बैठक 20 नवंबर को ओम पैलेस के नजदीक होगी। सभी बैठकों का समय दोपहर दो बजे रखा गया है। संवाद