सीवन। नगर पालिका की ओर से वार्ड 9 से 12 तक एरिया सभाओं का आयोजन कर वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही संपत्ति कर संग्रहण और प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी भी दी जाएगी। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि वार्ड 9 की बैठक 30 नवंबर और वार्ड 10 की बैठक 1 दिसंबर को सैनी धर्मशाला में होगी। वार्ड 11 की बैठक 2 दिसंबर को सोसाइटी बैंक और वार्ड 12 की बैठक 4 दिसंबर को क्रांति मोहल्ला में आयोजित की जाएगी। सभी बैठकें दोपहर 2 बजे शुरू होंगी। उन्होंने पेंशन लाभार्थियों से वोटर कार्ड साथ लाने की अपील की, ताकि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। सचिव ने संबंधित वार्डों के निवासियों से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर बैठक में भाग लेने का आग्रह किया।