फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान को बैठक 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निपटारे के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत (फोरम) की बैठक प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली अदालत एसई (ऑपरेशन) सर्कल, यूएचबीवीएन, कैथल कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। जुलाई माह के दौरान यह बैठक 14 जुलाई, 21 जुलाई और 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। अधीक्षक अभियंता ने बताया कि बिजली अदालत में गलत बिजली बिल, मीटर रीडिंग से संबंधित शिकायतें, खराब मीटर और अन्य बिजली संबंधी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान संबंधित एसडीओ व कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) स्तर पर नहीं हो पाया है, वे अपनी शिकायतें निर्धारित तिथि और समय पर बिजली अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें