फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस द्वारा क्रॉस केस करने पर डीएसपी पर कार्रवाई के आदेश

Tue, 06 Dec 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
ईश्वर सिंह ने सुनीं समस्याएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ईश्वर सिंह ने गांव पबनावा में दलित-सवर्णों के बीच हुए विवाद में क्रॉस केस करने पर डीएसपी सतीश गौतम व डीजीपी पर जांच के आदेश दिए हैं। वे सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति के लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे।
विज्ञापन


ईश्वर सिंह ने कहा कि गांव पबनावा में पिछले दिनों शराब के ठेके को लेकर दो समुदायों में हुए विवाद की सुनवाई की थी। जिसमें आयोग द्वारा स्वयं गांव में जाकर जांच की गई थी। इसमें पाया था कि दबंगों द्वारा पीड़ित परिवारों के साथ अत्याचार किया गया था। इसके बावजूद पुलिस द्वारा क्रॉस केस दर्ज करने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों को आयोग में तलब किया जाएगा। अन्य मामले में गांव किठाना के प्रवीण की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गांव के सूबा द्वारा मुस्लिम डुम समुदाय से होते हुए अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार करके पंचायती जमीन की बोली आरक्षित श्रेणी में प्राप्त करने के मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गांव किठाना के सूबा ने अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र बनवाकर पंचायती जमीन की बोली छुड़वाई तथा इस प्रमाण-पत्र के आधार पर लाभ उठाया।

उन्होंने कहा कि सूबा के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ-साथ इस प्रमाण-पत्र को बनवाने में मदद करने वाले अधिकारियों के बारे में जांच करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गांव भूना में अनुसूचित जाति के 183 परिवारों को दिए गए 100-100 गज के प्लाटों के संबंध में उचित कार्रवाई करने के ओदश दिए। हरिगढ़ किंगन में अनुसूचित जाति के परिवारों को प्लाट आबंटन के मामले की रिपोर्ट आगामी 2 सप्ताह में देने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


पटियाला में लापता हुए युवक के मामले में एसआईटी गठित
गांव सरोला से पिछले दो मास पहले गुम हुए 25 वर्षीय युवक की तलाश के मामले में ईश्वर सिंह ने बताया कि इस युवक की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया जाए, जिसमें पटियाला के डीएसपी हेडक्वार्टर, एसडीएम समाना तथा पटियाला के सीटीएम जांच करके रिपोर्ट दो सप्ताह में आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
ईश्वर सिंह ने बताया कि जार्जिया में चीका के एक युवक सहित तीन भारतीय युवकों की दम घुटने से हुई मृत्यु के बाद शवों को स्वदेश लाने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे तथा इन शवों को यथाशीघ्र स्वदेश लाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इन शिकायतों के तत्परता से निवारण के लिए जिला प्रशासन व अधिकारियों की सराहना की।

इस मौके पर एसडीएम गुहला सुरेंद्र पाल, सीटीएम विरेंद्र सांगवान, डीएसपी तरूण कुमार, सिविल सर्जन डा. मनीष बसंल, डीडीपीओ जितेंद्र अहलावत, अधीक्षक सुरेंद्र कुमार, बीडीपीओ संजय टांक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें