फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए बैठक 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 23 नवंबर को विशेष उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आयोजित की जाएगी। अधीक्षक अभियंता भूपिंदर सिंह ने बताया कि बैठक सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक एसई सर्कल, यूएचबीवीएन के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। इसकी अध्यक्षता फोरम अध्यक्ष योगराज करेंगे। स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं होने वाले उपभोक्ता अपनी शिकायत रख सकते हैं। दो वर्ष से अधिक पुराने, न्यायालय में विचाराधीन और बिजली चोरी से संबंधित मामले फोरम में नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें