फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए की बैठक

Wed, 30 Apr 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। निर्माण विश्राम गृह में भगवान परशु राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर पालिका पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहित से जुड़ी नीतियों, शहर में पेयजल, सफाई, विभिन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर मंत्रणा का दौर चला। इसमें शहर के विभिन्न वार्डों से पार्षदों ने हिस्सा लिया।

वार्ड एक से पार्षद कुमारी रेणू धानियां ने सरकार की नीति अनुसार प्रभावी ढंग से विकास कार्यों को गति देने की मांग जिला एवं कलायत उप मंडल प्रशासन से की। इसके तहत पूर्ण, अधूरे और भविष्य में होने वाले विकास कार्यों से प्रशासन को जनता से रूबरू करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


वार्ड तीन से पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप दहिया का मुख्य मुद्दा शहर में सार्वजनिक भवनों का पूर्ण विकास, सुगम गलियों का निर्माण, सीवरेज प्रणाली और अन्य कार्य रहे। वार्ड 5 पार्षद प्रीत जगदेवा ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जारी निर्माण विकास कार्यों में पारदर्शिता कायम रखने की मांग प्रशासन से की।

वार्ड छह से पार्षद प्रदीप राणा ने बस अड्डा परिसर मेंं श्री कपिल मुनि धाम मार्ग की तरफ अव्यवस्थित ढंग से निर्मित शौचालयों पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि मार्ग से बड़ी संख्या में महिलाओं व छात्राओं का आना-जाना होता है लेकिन शौचालय की दीवार की ऊंचाई कम होने के कारण अव्यवस्था बनी रहती है।

वार्ड आठ के पार्षद महीपाल पंवार ने कहा कि डोर टू डोर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से डोर टू डोर एजेंसी के कचरा ट्रांसफर केंद्र, कर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं व साफ-सफाई से जुड़े पहलुओं की सिरे से जांच करने की मांग की।





वार्ड 9 पार्षद जगदीश रायका ने शहर में पटवार भवनों की स्थिति में सुधार लाने की बात रखी।



वार्ड 10 के पार्षद संजय सिंगला का फोक्स शहर में बुनियादी सुविधाओं के ढांचे को मजबूती देने पर रहा। वार्ड 11 पार्षद विनोद जेष्ठ की तरफ से भी कई अहम मुदद्े रखे गए। इसमें दशकों पहले शहर में सरकार द्वारा अलाट की गई कालोनियों व खाली प्लाटोंं की रजिस्टरी का मुद्दा मुख्य रूप से शामिल रहा। पार्षद रवींद्र निर्मल बंटी ने वार्ड 13 में पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


वार्ड 14 के पार्षद प्रतिनिधि संजय धीमान व वार्ड 15 प्रतिनिधि अनिल कांसल ने शहर के समग्र विकास से जुड़े कार्यों को गति देने पर फोक्स किया। इसी तरह अन्य वार्डों से जुड़े पार्षद विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर गंभीर दिखे। उन्होंने कहा कि जनता से जन प्रतिनिधियों के कंधों पर जिम्मेवारी सौंपी है। इसका निर्वहन संजीदगी से करना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें