फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में बढ़ रहा है लोगों का विश्वास : हजवाना

Sun, 10 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
नव निर्वाचित चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना ने राजौंद नगर पालिका चेयरमैन चुनाव में हुई भाजपा की जीत को बड़ी उपलब्धि करार दिया है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में नव निर्वाचित चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि लोगों का भाजपा में विश्वास बढ़ रहा है। यही कारण है कि पहले कैथल, अब राजौंद में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार ही चेयरमैन बने हैं। यही प्रयास चीका में भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



हजवाना ने कहा कि लोगों ने भाजपा की नीतियों व विकास में विश्वास जताते हुए भाजपा को जनाधार दिया है और चुनावों में पंच से लेकर सांसद तक उनकी जीत हुई है। नवनियुक्त चेयरमैन गुड्डी देवी पत्नी प्रमोद राणा ने कहा कि राजौंद में बिजली व पानी निकासी की जो समस्या है, उसे दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। राणा ने कहा कि राजौंद में अब 10 से 12 घंटे बिजली आती है, उनकी प्राथमिकता रहेगी कि अब राजौंद नगर पालिका बन चुका है, इसलिए उन्हें 18 घंटे बिजली उपलब्ध हो। इसके अलावा पानी निकासी की सबसे बड़ी समस्या है। गलियों में दूषित पानी खड़ा रहता है, बच्चे स्कूल भी गंदे पानी से होकर जाते हैं। इन दोनों समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।


 इस मौके पर पार्षद अंजू राणा, जगपाल सिंह, सुरेंद्र, राजेंद्र, सीमा, सुल्तान फौजी, शेखर, गुरप्रीत कौर, नरेश कुमार, सीमा देवी, सोनिया देवी के अलावा सुरेश गर्ग नौच, जिला महामंत्री रामपाल राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें