कैथल। खुराना रोड स्थित एक दवाइयों की दुकान से चोर लाखों रुपये की दवाइयां चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुभाष नगर कैथल निवासी गगनदीप ने शहर थाना में शिकायत दी कि उसकी खुराना रोड पर दवाइयों की होलसेल की दुकान है। 16 सितंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी दुकान का दरवाजा तोडक़र अलग-अलग किस्मों की दवाइयों की लगभग 15 से 20 पेटी चोरी कर ले गए। चोरी हुई दवाइयों कीमत 13 लाख 77 हजार 500 रुपये है। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद