फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पदक जीतने वाली खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sat, 15 Apr 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले की चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। समाजसेवी व जजपा के अर्बन लोकल बॉडी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष पालाराम सैनी ने इनका मूनलाइट स्कूल कैथल में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर इन्हें नोटों के हार पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पाला राम सैनी ने कहा कि जिले के तीन अलग-अलग गांव मूंदड़ी, कसान व किठाना की रहने वाली बेटियों ने एक बार फिर ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पाला राम सैनी ने पहले भी इनकी आर्थिक मदद की है। साथ ही भविष्य में भी मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा था कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में मेडल जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करेगा, उनको वे सम्मानित अवश्य करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ कोच विक्रम सिंह व कर्मवीर सिंह मुंदड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें