फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्ची भक्ति का अर्थ सेवा का भाव : महंत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। महंत रामस्वरूप शास्त्री व संत छविराम दास ने कहा कि धर्म और अध्यात्म मनुष्य को बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देते हैं। सच्ची भक्ति का अर्थ केवल पूजा-पाठ करना नहीं, बल्कि अपने आचरण में प्रेम, दया, विनम्रता और सेवा भाव अपनाना है। जो व्यक्ति दूसरों के दुख को समझता है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आता है, वही वास्तव में धर्म के मार्ग पर चलता है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में लोग मानसिक शांति की तलाश में हैं। सत्संग, भजन और प्रभु का स्मरण दिल को सकारात्मक विचारों से जोड़ते हैं। मनुष्य को अहंकार, क्रोध और ईर्ष्या से बचते हुए सत्य तथा सदाचार को अपनाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें