कैथल। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने दीपावली के पावन अवसर पर लोकसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए और हर घर-परिवार में खुशियों का उजियारा फैले। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने दीपावली के पावन पर्व पर विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहारों का आनंद तभी दोगुना हो जाता है, जब हम अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करते हैं। इसलिए सभी नागरिकों को चाहिए कि वे जरूरतमंद परिवारों की मदद करें और समाज में समानता, सहयोग एवं सद्भाव का संदेश दें। डीसी अपराजिता ने दीपावली के पावन अवसर पर जिला के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि जिले के प्रत्येक घर-परिवार में खुशहाली और सकारात्मकता का वातावरण बना रहे।