फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया हमला

Tue, 11 Feb 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कांगथली गांव में एक बाइक पर आए कुछ नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीडि़त युवक ने गांव के सरपंच और कुछ युवकों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर सरपंच व अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कांगथली निवासी सोनू राम ने सीवन थाने में दी गई शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। सात फरवरी को रात करीब आठ बजे वह चीका से काम करके घर लौट रहा था। इस दौरान स्टेट बैंक कांगथली के पास दो बाइकों पर सवार आठ युवक उसके सामने आ गए। सभी ने अपने चेहरे कपड़ों से ढके हुए थे और उनके हाथ में लाठी-डंडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसने बताया कि उसके हाथ-पैरों पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब लोग वहां एकत्रित होने लगे तो सभी हमलावर अपने हथियार लेकर मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ये हमला गांव के सरपंच कृष्ण के कहने पर किया गया है, क्योंकि चौपाल की चारदीवारी को लेकर उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई हुई है।
कृष्ण सरपंच उन पर बार-बार यह शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश के चलते उन्होंने यह हमला करवाया है।
सीवन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें