फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज में मनाया शहीदी दिवस, श्रद्धांजलि दी

Wed, 24 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आईजी कॉलेज में मंगलवार को इतिहास विभाग ने शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 1857 की क्रांति के वीर योद्धा राव तुलाराम को श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन संघर्ष को याद किया गया। कॉलेज प्राचार्या डाॅ. आरती गर्ग ने कहा कि राव तुलाराम जैसे सेनानी हमारे इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं। उन्होंने अंग्रेजी सत्ता को चुनौती देकर अपने प्राणों की आहुति दी। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेकर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने की। उन्होंने कहा कि हमारे देश की आज़ादी असंख्य शहीदों के त्याग और बलिदान की देन है। सायंकालीन सत्र की प्राचार्या श्वेता तंवर ने कहा कि शहीदी दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह हमें स्मरण कराता है कि सच्ची देशभक्ति कर्तव्यों का पालन करना है। छात्राओं ने भी मंच से देशभक्ति पर आधारित भाषण प्रस्तुत किए और शहीदों के जीवन संघर्ष व त्याग पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रो. रेनू शर्मा, प्रो. ममता शर्मा, प्रो. सुदेश, प्रो.संगीता शर्मा, प्रो. सुरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें