फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहीदी यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी यात्रा के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का अखिल भारतीय हिन्दू महासंघ के सदस्यों ने मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल में पुष्प वर्षा से स्वागत किया। संस्था की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। संघ के सतपाल गुप्ता ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने अपना संपूर्ण जीवन और परिवार भारत की रक्षा एवं धर्म की सेवा में समर्पित किया। उनका यह महान बलिदान देश हमेशा स्मरण रखेगा। महासंघ के महासचिव पवन शर्मा ने बताया कि सिख गुरुओं के बलिदान के कारण ही आज सनातन धर्म सुरक्षित है। इस अवसर पर लाजपत राय सिंगला, ज्ञान चंद भल्ला, किरण गुप्ता और सुरेंद्र अरोड़ा ने सेवाएं प्रदान कीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें