कैथल। संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कैथल में शहीदी दिवस मनाया। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि संयुक्त मोर्चा कैथल 23 मार्च 2024 को शहीदी दिवस को लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया। किसान सभा से सतपाल आनंद, जसबीर सिंह, महेंद्र सिंह, बलवंत धनौरी खेत मजदूर यूनियन से प्रेमचंद, नरेश रेहड़ा, जय प्रकाश शास्त्री, रमेश हरित और अन्य सगठनों से महेंद्र सिंह, सुभाष बदसीकरी, ओम प्रकाश ढांडा आदि नेता शामिल थे।
संयुक्त किसान मोर्चा पूरे देश के लोगों से अपील करता है कि एसकेएम की मुख्य मांग सभी फसलों की खरीद के लिए सी 2+50 प्रतिशत की दर से एमएसपी की कानूनी गारंटी, ऋण माफी के जरिए कर्ज मुक्ति, बिजली का निजीकरण को रोकना सहित अन्य हासिल करने के लिए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। संवाद