कैथल। भारत-पाक युद्ध 1965 में दुश्मन को करारा जवाब देने वाली 5वीं जाट रेजीमेंट के वीर सिपाही और जिला कैथल के गांव नैना निवासी बलिदानी हरिचंद्र की धर्मपत्नी वीरनारी छोटी देवी (उम्र 86 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के पूर्व सैनिकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र बदन सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि वीरनारी छोटी देवी ने पति के सर्वोच्च बलिदान के बाद पिछले 60 वर्षों तक साहस, धैर्य के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। संवाद