फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पति की लंबी आयु के लिए आज रखेंगे सुहागिनें करवाचौथ का व्रत

विज्ञापन
करवाचौथ पर्व को लेकर खरीदारी करती हुई महिलाएं
विज्ञापन
राजौंद। सुहागिन महिलाओं के प्रमुख पर्व करवाचौथ के लिए राजौंद के बाजारों में बुधवार को पूरी चहल-पहल रही। बाजारों में साड़ी, सूट, चूड़ियां, मेहंदी, शृंगार सामग्री और करवाचौथ से संबंधित पूजा सामग्री की दुकानों पर पिछले एक सप्ताह से महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही थी। वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए पहले से ही बुकिंग करवाई थी। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। बाजारों में चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, कंगन, साड़ियां, शृंगार सामग्री और पूजा की थाली महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। दुकानदार विरेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को महिलाओं की काफी भीड़ रही। महिलाएं फेशियल, मेकअप, हेयर स्टाइल, मेहंदी और अन्य सौंदर्य सेवाओं के लिए पहले ही बुकिंग करवा चुकी थी।

करवाचौथ पर्व को लेकर खरीदारी करती हुई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें