फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुहागिनों ने रखा व्रत, चांद के दीदार के बाद खोला उपवास

विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में करवा चौथ की कथा सुनतीं और पूजा-अर्चना करतीं सुहागिन महिलाएं। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राजौंद। पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। सुबह से ही पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारियां कीं और शाम को मंदिरों व अन्य पूजा स्थलों पर एकत्रित होकर करवाचौथ की कथा सुनी। देर शाम चंद्रमा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला।
विज्ञापन

नगर के दुर्गा मंदिर में करवा चौथ की कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने करवा माता की पूजा कर पति की दीर्घायु और परिवार में सुख-शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार करवे की अदला-बदली की और कथा सुनी।
पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। महिलाओं ने चूड़ियों, मेहंदी, पूजा सामग्री और अन्य श्रृंगार के सामान की खरीदारी की। सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। करवाचौथ के पर्व ने नगर में धार्मिक उत्साह और पारंपरिक उल्लास का माहौल बनाए रखा।

दुर्गा मंदिर में करवा चौथ की कथा सुनतीं और पूजा-अर्चना करतीं सुहागिन महिलाएं।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें