फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विवाहिता से दुष्कर्म, वीडियाे किया वायरल

Fri, 31 May 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सदर थाना के तहत आने वाले एक गांव में एक आरोपी ने 40 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि 2012 में उसकी जान-पहचान बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी गुरमेल के साथ हुई थी। वे एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। इस बीच मई 2012 में आरोपी ने उसके साथ उसके घर पर आकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। एसएचओ रोहताश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें