कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 वर्षीय विवाहिता अपनी चार साल की बेटी के साथ घर से लापता हो गई। वह अपने साथ सोने-चांदी के जेवर और करीब 50 हजार रुपये नकद भी ले गई। घटना उस समय हुई जब महिला का पति मध्य प्रदेश में गेहूं कटाई के काम पर गया हुआ था और सास घर से बाहर थी। सास की शिकायत के अनुसार, महिला मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बेटी को साथ लेकर घर से निकली थी। आरोप है कि वह तीन तोले सोना, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और दो जोड़ी पाजेब भी साथ ले गई। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि मरड़ेड़ी गांव का एक युवक उसे बाइक पर ले गया है। परिजनों ने महिला व बच्ची की बरामदगी की मांग की है। जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद