फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चार पर केस

Tue, 20 Aug 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शेरगढ़ रोड पर 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने उसके ससुरालियों पर उसकी आठ माह की गर्भवती बेटी का इलाज करवाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सरस्वती कॉलोनी कुरुक्षेत्र निवासी सुनीता ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसकी करीब 25 वर्षीय बेटी सोनिया की शादी वर्ष 2023 में कैथल के शेरगढ़ रोड निवासी सतीश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। अब उसकी बेटी आठ माह से गर्भवती थी, लेकिन ससुरालियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ससुरालियों ने उसका इलाज करवाने में लापरवाही बरती। तीन दिन पहले उसकी बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे उसे नागरिक अस्पताल कैथल में ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे करनाल के लिए रैफर कर दिया। जब वे उसे करनाल ले जाने लगे तो उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति सहित सास, ससुर व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें