कैथल। राजौंद थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी 30 वर्षीय विवाहिता ने पड़ोस के ही तीन युवकों पर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि 29 मार्च को दोपहर के समय वह घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी कार्तिक व कर्मजीत उसे मुंह बंद करके घर से अपने घर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी रोशन ने भी उनका साथ दिया। जांच अधिकारी मनिता ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है। संवाद