फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: त्योहारों की तैयारी में सज गए बाजार, खरीदारी तेज

Thu, 16 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धनतेरस और दीपावली नजदीक है। ऐसे में बाजार में दुकानदारों ने दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। कहीं झालर लगाई जा रह है तो कहीं कारपेट बिछाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि शुक्रवार से बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन खरीदारी ने दुकानदारों की चिंता भी बढ़ा रखी है।

जिले में 18 अक्तूबर को धनतेरस बना रहे हैं। ऐसे में बाजार में सराफा, बर्तन समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन समेत तमाम सेक्टर में बंपर बिक्री होने की उम्मीद है। पुलिस ने भी बाजारों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद के मद्देनजर रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया है। तलाई बाजार, सराफा बाजार,छात्रावास रोड में दुकानें सजी नजर आने लगी हैं। मिष्ठान भंडार की दुकानों पर टेंट लगा दिया गया है। दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक हैं। खरीदार शुभ मुहूर्त के लिए पीतल और कांसे के बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस और दिवाली की पूजा में तांबे का लोटा, गिलास, पूजा की ज्योत, थाली और अन्य पारंपरिक बर्तन दुकानों पर ज्यादा बिक रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदार गौरव, अमर, राकेश ने बताया कि इस साल पीतल और कांसे के बर्तनों की मांग पिछले वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा है। पिछले साल जो पूजा की थाली 400 रुपये में बिक रही थी, इस बार उनके दाम कम हुए हैं, जिसके बाद उनकी मांग बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि बर्तनों पर जीएसटी में कमी ने भी खरीदारी को बढ़ावा दिया है। जो बर्तन किलो के हिसाब से बिकते हैं, उनके दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो कम हो गए हैं, अन्य बर्तनों पर 150 से 200 रुपये तक की राहत मिली है। बाजार में दुकानों पर इस वजह से ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सदर बाजार के गलियारों में ग्राहकों की चहल-पहल से लग रहा है कि इस बार दिवाली पर बेहतर कारोबार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें