फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धनतेरस के लिए बाजार तैयार, दिखेगी सोने की चमक और चांदी की खनक

Tue, 07 Nov 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धनतेरस के लिए बाजार सज गया है। कोरोना के बाद कारोबारियों को इस साल अधिक कारोबार की उम्मीद है। बाजार में सोने की चमक व चांदी की खनक से बाजार गुलजार है। एक निजी अनुमान के अनुसार धनतेरस पर पांच करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर में सभी बाजारों के ग्राहक खरीदारी को लेकर दुकानों पर उमड़े रहते हैं।

सराफा कारोबारियों के अनुसार बाजार में इस बार नए-नए आभूषण आए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने है। बाजारों में इस बार श्री खाटू श्याम प्रतिमा, श्री गणेश, श्रीराम, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी माता सहित अन्य चांदी आभूषण से बनी प्रतिमा को पसंद कर रहे हैं। खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचे मनोज, देशराज, ममता, सोनिया, किरण, रोहताश ने बताया कि दीपावली के बाद उनके घर में शादी समारोह है। वह दीपावली व शादी समारोह के लिए आभूषण की खरीदारी करने के लिए पहुंचे हैं। दीपावली के लिए उन्होंने श्री गणेश, माता लक्ष्मी की चांदी धातु की प्रतिमा खरीदी है। धनतेरस, दीपावली पर आभूषणों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है और घर में भी आभूषण रखे हुए अच्छे लगते हैं। सर्राफ श्रवण कुमार ने बताया कि धनतेरस-दीपावली पर्व के मद्देनजर कई आकर्षक आइटम बनाए जा रहे हैं। लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमा के साथ-साथ चांदी के सिक्के की उपलब्धता रखी गई है। इसके साथ साथ इस बार खाटू श्याम की प्रतिमा के आभूषण भी लोग काफी पसंद बने हुए है।
विज्ञापन


चांदी से बने मंदिर उपलब्ध

अरुण सर्राफ ने कहा कि धनतेरस पर लोग चांदी से बनी धातु के आभूषण ज्यादा खरीदते हैं। इस बार राम मंदिर, द्वारिकाधीश मॉडल, काशी विश्वनाथ व उज्जैन मंदिर का मॉडल उपलब्ध है। 30 हजार से एक लाख तक के यह मॉडल हैं। इसके अलावा चांदी से बनी देवी देवताओं की प्रतिमा की मांग है।
विज्ञापन


चांदी के बर्तनों की डिमांड

सर्राफ एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रवीण मित्तल ने कहा कि चांदी के सिक्के 800 से दो हजार रुपये तक है। उन्होंने कहा कि इस बार लोग चांदी के बर्तनों की लोग अधिक मांग कर रहे हैं। चांदी के गिलास, कटोरी, लोटा, थाली की अधिक मांग हैं। इसके अलावा भगवान की प्रतिमाएं भी लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें