फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: क्रॉकरी से सजा बाजार, ग्राहकों का इंतजार

Thu, 09 Nov 2023 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धनतेरस का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में क्रॉकरी के बाजार सज चुके हैं। खरीदार के लिए दुकानदार धनतेरस का इंतजार कर रहे हैं।
दुकानदारों के अनुसार खरीदारों का मानना है कि क्रॉकरी का सामान सस्ता व अच्छी गुणवत्ता का होता है। बाजार में इस बार कप-प्लेट, बिस्कुट सेट, कटोरा, पांच छोटी कटोरी व एक बड़े कटोरे का सेट, सहित तांबा, स्टील के बर्तन उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह सेट 100 रुपये से लेकर 500 तक उपलब्ध हैं।
यह सेट महिलाओं की पहली खूब पसंद बने हैं। इसके अलावा रसोई में प्रयोग होने वाले एक छोटे डिब्बे से लेकर बाल्टी, तसला, बोतल, टिफिन हर चीज उपलब्ध है। लोग त्योहार पर गिफ्ट देने के लिए लंच बॉक्स, गर्म पानी बोतल, डिब्बे, गिलास, कॉपर गिलास सहित अन्य आइटम खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

गुप्ता क्रॉकरी के संचालक गौतम गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कई क्रॉकरी के आइटम नई आए है। कुछेक स्टील की है तो कुछेक प्लास्टिक की हैं। जो भी महिला दुकान पर खरीदारी के लिए आती है सबसे पहले प्लास्टिक के पांच कटोरी व एक कटोरा का सेट देखती हैं। यह सेट 100 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक है। सबसे अच्छी गुणवत्ता का सेट 500 रुपये का है।
विज्ञापन

पूजा की थाली की जा रही पसंद
क्रॉकरी व्यापारी सुरेंद्र कत्याल ने कहा कि पूजा की थाली इस बार काफी लोगों की पसंद बनी हुई है। यह थाली 800 रुपये से लेकर 2000 तक मार्केट में बिक रही है। इसके अलावा तांबा, पीतल, सिल्वर की आइटमें भी उपलब्ध है। क्रॉकरी की आइटमें 50 रुपये से लेकर 25 हजार तक उनकी दुकान पर हैं। शहर के अधिकांश विक्रेता उनकी दुकान से ही खरीदारी करते हैं। इसके अलाव लंच बॉक्स, डिनर सैट, गिफ्ट आइटमें, जग, बोतल सहित अन्य सामान उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें