फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारकंडा और घग्गर नदी उफान पर

Thu, 17 Aug 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल/ गुहला-चीका। हिमाचल में हो रही बारिश के बाद चीका में फिर से बाढ़ का खतरा बन गया है। चीका से गुजर रही मारकंडा व घग्गर नदी फिर से उफान पर आ गई है। मंगलवार रात के बाद आधा दर्जन से अधिक गांवों के खेतों में पानी घुस गया है।
विज्ञापन


हालात देखकर ग्रामीण फिर से चिंतित हो गए हैं कि कहीं फिर से बाढ़ न आ जाए। पानी आने के बाद बुधवार को गांव सिहाली, भूंसला, रत्ता खेड़ा घड़ाम, मोहनपुर और बुडनपुर में खेतों में जलभराव हो गया। वहां दोबारा लगाई गई धान की फसल फिर से डूब गई है।

घग्गर नदी में पानी में बहाव तेज होने के बाद यह फिर तेजी से आ रहा है। अब इन गांवों के खेतों में खेतों में तीन से चार फीट पानी हो चुका है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के प्रति रोष है। उधर, बुधवार को फिर से मौसम खराब हो गया। हालांकि राहत की बात रही कि पूरा दिन बारिश नहीं हुई। चीका में घग्गर नदी का जलस्तर भी फिर से बढ़ गया है। यह जलस्तर 20.9 फीट पर पहुंचा है। कई गांवों में पानी सड़क पर आ गया है।
विज्ञापन


जुलाई माह में चीका में आई बाढ़ के बाद ग्रामीण अपने घरों में दुबकने को मजबूर हुए थे। अब यहां पर फिर से वहीं स्थिति बनने लगी है। यदि जिला प्रशासन ने पानी को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया तो फिर से बाढ़ इन गांवों में आएगी। चीका-पटियाला रोड पर गांव टटियाना के पास लगे सरकार गेज के अनुसार बुधवार शाम को पानी का स्तर 21 फीट के आसपास बह रहा था। गुहला क्षेत्र में पहले ही हजारों एकड़ में खड़ी धान, सब्जियां व चारा की फसलें तबाह हो गई थी। किसानों को भय है कि यदि वहीं स्थिति फिर से बन गई तो वे बर्बाद हो जाएंगे। एसडीएम ज्योति मित्तल ने कहा कि प्रशासन घग्गर के जलस्तर पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हंै और बचाव की तैयारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें