फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई राजनीतिक दल परिवार, जाति और समाज विशेष पर आधारित : डाॅ. अर्चना

विज्ञापन
स्वागत समारोह में संबो​धित करती भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता।
विज्ञापन
कैथल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सोमवार को कैथल पहुंची। उन्होंने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का वास्तविक सामर्थ्य उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मेहनत, तपस्या, त्याग और संगठन के प्रति समर्पण ने ही भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाया है। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत व परिश्रम से केंद्र में मोदी व राज्य में नायब सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा देश में अनेक राजनीतिक दल हैं जिनमें कुछ परिवार आधारित हैं तो कुछ जाति और समाज विशेष पर आधारित हैं लेकिन भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो कार्यकर्ताओं की शक्ति पर खड़ा है।
इससे पहले डाॅ. अर्चना गुप्ता का कैथल पहुंचने पर जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, जिला प्रभारी अमरपाल राणा, स्वागत कार्यक्रम प्रभारी जवाहर सैनी, कार्यक्रम के सह संयोजक दीपक शर्मा ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत का सम्मान है।

स्वागत समारोह में संबोधित करती भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता।

स्वागत समारोह में संबोधित करती भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता।

स्वागत समारोह में संबोधित करती भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें