फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाथ लगे कई अहम सुराग, आज हो सकता खुलासा

Fri, 25 Aug 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। शिमला गांव में बुधवार को वकालत कर रहे छात्र संजय की हत्या मामले में पुलिस जांच दल निष्कर्ष के नजदीक पहुंच गया है। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस घटना के संबंध में पूरी स्थिति साफ कर सकती है।
विज्ञापन


कलायत डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि मामले की जांच का दायरा विस्तृृत किया गया। घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचने के लिए सीआइए वन, सीआइए टू, साइबर, कलायत थाना पुलिस सहित विभिन्न टीमें हर एंगल पर जांच में लगी है। जांच में कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जो घटना में संलिप्त आरोपियों को सलाखों तक पहुंचाएंगे।

पुलिस घटना के दूसरे दिन भी सीसीटीवी फुटेज, क्रेटा गाड़ी व इसमें सवार सभी लोगों की डिटेल, मोबाइल नेटवर्क और संबंधित तमाम पहलुओं को खंगालने में जुटी रही। उल्लेखनीय है कि शिमला गांव में बुधवार सुबह संजय का शव पंखे से बंधी रस्सी से झूलता मिला था। परिजनों ने इस मर्डर करार दिया था। उनका कहना था कि आरोपियों ने परिवार का ध्यान भटकाने के लिए पहले उसे मौत की नींद सुलाया और फिर फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर सायं पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा। इसके बाद गांव में उसका संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें