फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डिजिटल लाइब्रेरी समेत कई सौगत जल्द

Wed, 28 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत नगर पालिका के वार्ड-एक में जल्द श्री रैदास तख्त परिसर के आंगन में बहुमंजिला भवन में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित होगी। पहले चरण में इसके लिए 35 लाख रुपये की निविदा सूचना जारी करने की प्रक्रिया को पूरा करने की कार्यवाही मेंं नगर पालिका प्रशासन लगा है। इसके साथ ही वार्ड में एक करोड़ के बजट से सामुदायिक भवन, फकीर पीर कालोनी, रेलवे रोड, सजूमा रोड, अनाज मंडी, सीता नगर व वार्ड के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में कच्ची गलियों को पक्का करने-टूटी गलियों की रिपेयर सहित अन्य विकास कार्य जल्द शुरू होंगे।

विकास योजनाओंं को गति देने के लिए पालिका अभियंता राजेश प्रजापति द्वारा तय कार्ययोजना अनुसार कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान, वर्क सुपरवाइजर अमित राणा व अन्य अधिकारियों ने वार्ड पार्षद कुमारी रेणू धानियां के साथ दौरा किया। रेणू धानियां ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने अनुसूचित वर्ग के वार्डों के विकास के लिए प्रारूप सीएम के समक्ष रखा था।
विज्ञापन


करीब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात सीएम नायब सिंह सैनी ने अनुसूचित वर्ग के वार्डों को दी। इसके तहत वार्ड एक में दो करोड़ से अधिक के विकास कार्य धरातल पर शुरू होंगे। इनकी टेंडर प्रक्रिया और संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने का कार्य अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी विकास योजनाओं को गति देने के निर्देश नगर पालिका अधिकारियों को दिए हैं। इसको लेकर अधिकारी गतिशीलता से होमवर्क निपटाने में लगे हैं। डिजिटल पुस्तकालय डाॅ. भीमराव आंबेडकर के नाम से बनाया जाएगा। पहले चरण में इस योजना के लिए 35 लाख रुपये से अधिक का बजट निर्धारित किया गया है। यह पुस्तकालय न केवल वार्ड एक, बल्कि पूरे कलायत नगर के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। पुस्तकालय में आधुनिक सुविधाएं, वाचनालय कक्ष, इंटरनेट की सुविधा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष अनुभाग शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें